फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी में अवैध संबंधों के शक में पत्नी की सिर फोड़कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के सलारपुर गांव निवासी सुनील ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी वर्षीना उर्फ सपना (25) की सिर फोड़कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने दीवार पर लिखा, शक्ति और हरिओम ने उसका परिवार बर्बाद कर दिया। हत्या के बाद से सुनील लापता है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि राजस्थान निवासी सुनील और वर्षीना ने करीब डेढ़ साल पहले अंतरजातीय विवाह किया था। शादी के बाद वर्षीना ने अपना नाम सपना रख लिया था। शादी से दोनों के परिवार वाले खुश नहीं थे।

करीब तीन माह से सुनील अपनी पत्नी सपना और 8 माह की बच्ची के साथ पेराफेरी रोड स्थित स्कूल में काम कर रहा था। वह स्कूल में ड्राइवरी के साथ-साथ मैदान की देखभाल करता था और मैदान में ही बने एक कमरे में रहता था।
विज्ञापन




मंगलवार की रात दोनों में विवाद हुआ और सुनील ने सिर पर रॉड या डंडा मारकर हत्या कर दी। उसका शव खून से लथपथ मिला। शव के पास आठ माह की बच्ची बिलखती मिली। आसपास रहने वाले स्कूल कर्मी बच्ची के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो वारदात का खुलासा हुआ।

तीन दिन घर से लापता थी सपना, सुनील को हो गया था चरित्र पर संदेह



पुलिस को कमरे में आरोपी सुनील का लिखा संदेश मिला है। सुनील ने लिखा है, शक्ति और हरिओम ने उसका परिवार बर्बाद कर दिया। दोनों उसे शराब पिलाते थे और उसकी पत्नी को बाथरूम में बंद कर देते थे। उसने यह भी लिखा कि सपना आठ माह की बच्ची को छोड़कर 3 दिन घर से लापता रही थी। पुलिस को संदेह है कि सुनील पत्नी के चरित्र पर संदेह करने लगा था। इसी बात को लेकर बीते दिन पति-पत्नी में विवाद हुआ और उसने सिर फोड़कर पत्नी की हत्या कर दी।

वर्जन -



-महिला की हत्या का मामला सामने आया है। प्राथमिक जांच में पति पर ही हत्या का शक है। विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। लापता पति के पकड़ में आने के बाद हत्या के सही कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन




-दिनेश कुमार, जांच अधिकारी धारूहेड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें