फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मई में पुलिस ने 418 आरोपियों पर कसा शिकंजा

Fri, 06 Jun 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रेवाड़ी पुलिस ने मई माह में विशेष अभियान चलाकर विभिन्न अपराधों में वांछित 418 आरोपियों पर शिकंजा कसा। अभियान में अवैध शराब बेचने, सट्टा खाईवाली करने, तस्करी और अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार किए गए ।

एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि रेवाड़ी पुलिस ने मई में 18 उदघोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया। अवैध हथियार के साथ 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर 7 कट्टा, 7 देसी पिस्टल व 11 कारतूस बरामद किए गए। 21 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर 10 किलो, 1.05 ग्राम एमडीएमए और 11.93 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।
विज्ञापन

शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों के कब्जे से 708 बोतल देशी शराब, 122 बोतल अंग्रेजी शराब व 192 बोतल बियर बरामद की गई है। जुआ एवं सट्टा खाईवाली के 13 मामले में 23 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 64,190 रुपये की नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने 40 लाख 12 हजार रुपये से ज्यादा की कीमत की चोरी हुई 19 बाइक, 4 स्कूटी, 1 ऑटो, 2 कार व 1 ट्रक बरामद किया और 28 आरोपियों को पकड़ा। चोरी के मामलों में 8 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनसे 25 हजार रुपये से ज्यादा का चोरी सामान बरामद किया।
रेवाड़ी में लापता हुए 64 लोगो को तलाश कर उनके परिवार से मिलाया गया। इसमें 21 नाबालिक लडक़े/लड़कियां और 43 महिला-पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें