फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आरामनगर और कनुका में घर-घर जाकर नशे के दुष्प्रभाव बताए

Thu, 22 Oct 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करती टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
बावल। नशा मुक्ति टीम ने गांव आरामनगर और कनुका में घर-घर जाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

एएसआई जितेंद्र ने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज को नुकसान पहुंचाता है। युवाओं को पढ़ाई, खेल और अपने लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए तथा नशे से दूर रहना चाहिए।
ग्रामीणों से नशे का कारोबार करने वालों की सूचना मान हेल्पलाइन नंबर 1933 और आपात स्थिति में डायल 112 पर देने का आह्वान किया गया। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात भी कही गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव और यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। टीम ने अनजान व्यक्तियों के साथ ओटीपी और पासवर्ड साझा नहीं करने की सलाह दी।
विज्ञापन

साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने को कहा। साथ ही वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात संकेतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें