फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अवैध दुकान पर चला बुलडोजर, दुकानदारों ने किया विरोध

Tue, 14 Mar 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के रेलवे रोड पर अवैध रूप से बनाई गई दुकान पर नगर परिषद की टीम ने सोमवार को तोड़फोड़ की कार्रवाई की। टीम अवैध रूप से बनी 7 में से 2 दुकानों को तोड़ने पहुंची, लेकिन एक दुकान पर स्टे लिया हुआ था। जबकि दूसरी दुकान को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। दुकानदारों ने नप की टीम का विरोध भी किया, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में विरोध शांत कर दिया गया।
बता दें कि शहर के रेलवे रोड पर कई सालों से 9 दुकानें नाले पर बनी हुई थी। पास के ही एक व्यक्ति ने इससे संबंधित शिकायत नगर परिषद को दी थी। नगर परिषद ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस भी भेजे, जिसके बाद दुकानदारों ने कोर्ट का रूख कर लिया। इनमें 5 दुकानदार पहले ही कोर्ट से स्टे लेकर आ गए, जबकि 4 दुकानों को तोड़ने के लिए इसी माह 3 मार्च को नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन कार्रवाई शुरू होने से पहले ही 2 दुकानदार कोर्ट से स्टे ऑर्डर लेकर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 दुकानों पर चला था पीला पंजा
नगर परिषद के दुकानदारों ने उस दिन 2 दुकानों पर पीला पंजा चलाते हुए उन्हें तोड़ दिया था, जबकि दो दुकानों पर कार्रवाई रूकी रही। दो दिन पहले कोर्ट का स्टे हटने के बाद सोमवार को नगर परिषद की टीम फिर से 2 दुकानों को तोड़ने पहुंची, लेकिन इस बार भी एक दुकानदार फिर से कोर्ट का स्टे ऑर्डर ले आया। जबकि दूसरी दुकान को तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें