फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जच्चा-बच्चा की मौत पर बवाल, परिजनों ने पीएचसी में किया हंगामा

Mon, 13 Mar 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
धारूहेड़ा पीएचसी में हंगामा करते परिजन।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा की मौत के मामले में धारूहेड़ा में सोमवार को काफी संख्या में एकत्रित लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रदर्शन किया और चिकित्सक व स्टाफ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही लापरवाही बरतने वाले स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हंगामे की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर शांत किया। उसके बाद सीएमओ के नाम मांग पत्र भी सौंपा गया।
बता दें कि धारूहेड़ा निवासी विरेन्द्र सैनी ने 7 फरवरी को अपनी पत्नी निक्की को प्रसव के लिए धारूहेड़ा स्थित पीएचसी में दाखिल कराया था। विरेन्द्र का कहना है कि जब उन्होंने निक्की को भर्ती कराया तो बीपी व अल्ट्रासाउंड सब कुछ नॉर्मल था। रात को पीएचसी में कोई डॉक्टर नहीं था। देर रात निक्की की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजनों ने स्टाफ नर्स से डॉक्टर को बुलाने के लिए कहा, लेकिन डॉक्टर को नहीं बुलाया गया। रात में निक्की ने बच्चे को जन्म दिया तो स्टाफ नर्स ने कहा कि बच्चे की हालत खराब है, इसे किसी अन्य अस्पताल में लेकर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

जच्चा-बच्चा दोनों की मौत
विरेन्द्र सैनी का कहना है कि रात में ही वह बच्चे को पड़ोसी कस्बा भिवाड़ी के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह वापस धारूहेड़ा पीएचसी आ गए। यहां पहले तो स्टाफ नर्स सब कुछ ठीक होने की बात कहती रही और आधी रात को जच्चा की हालत भी खराब होने की बात कही। जिसके बाद उन्होंने एंबुलेंस की मदद मांगी तो ड्राइवर ही नहीं मिला। वह प्राइवेट वाहन से उसे रेवाड़ी में अस्पताल के लिए लेकर चले तो रास्ते में जच्चा ने भी दम तोड़ दिया। विरेन्द्र का कहना है कि इस मामले में धारूहेड़ा पीएचसी के स्टाफ ने लापरवाही की।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे तक विरोध-प्रदर्शन
विरेन्द्र सैनी ने कहा कि उनके परिवार ने जच्चा-बच्चा दोनों को खो दिया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसके बाद सोमवार को मोहल्ले के दर्जनों लोग एकत्रित होकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और यहां स्टाफ के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें