फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्तावित एम्स क्षेत्र में नहीं होने दिया जाएगा अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव माजरा क्षेत्र में प्रस्तावित अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान-एम्स के आसपास किसी भी रूप से अनाधिकृत रूप से कॉलोनी विकसित नहीं होने दी जाएगी। यह निर्देश जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने देते हुए बताया कि एम्स निर्माण को लेकर गठित समिति के सहयोग से जिला प्रशासन की ओर से एम्स निर्माण प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। डीसी संबंधित अधिकारियों के साथ बाल भवन परिसर में दी माजरा कोऑपरेटिव मल्टीपर्पज सोसायटी के पदाधिकारियों सहित एम्स निर्माण सहयोग समिति के लोगों से बातचीत कर दे रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला रेवाड़ी में एम्स निर्माण कार्य को लेकर प्रशासन की ओर से निर्धारित व्यवस्थाओं के अनुरूप कार्य तेजी से किया जा रहा है। वहीं विकासात्मक बदलाव के कारण इस क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से किसी भी स्तर पर अवैध निर्माण पर भी पारखी नजर रखी जा रही है। उन्होंने नगर एवं ग्राम योजनाकार विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि यदि कहीं भी अवैध निर्माण कार्य किए जा रहे हैं वहां तुरंत प्रभाव से ऐसे निर्माण हटाने की कार्यवाही होनी चाहिए। यदि कोई निर्धारित नियमों की अवहेलना करता मिले तो संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। डीसी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी आदेश दिए कि उक्त क्षेत्र में किसी भी स्तर पर जमीन की रजिस्ट्री न हो और निर्धारित नियमों की पालना गंभीरता से की जाए।
स्वास्थ्य सेवाओं का केंद्र बिंदु बनेगा माजरा : डीसी
डीसी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तारीकरण में माजरा गांव की भूमि पर बनने वाला अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान एम्स रेवाड़ी जिला सहित हरियाणा व राजस्थान के लोगों के लिए सहयोगी रहेगा। केंद्र व प्रदेश सरकार के साथ ही जिला प्रशासन रेवाड़ी माजरा गांव में एम्स निर्माण प्रक्रिया को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। डीसी ने कहा कि एम्स निर्माण प्रक्रिया को प्रशासनिक स्तर पर तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है और जल्द ही एम्स निर्माण प्रक्रिया को अंतिम रूप देते हुए जनसेवा के रूप में एक सार्थक विकासात्मक प्रोजेक्ट का साक्षी माजरा क्षेत्र बनने जा रहा है। बैठक में एडीसी जयदीप कुमार, सीईओ जिला परिषद रविंद्र यादव, सीटीएम देवेंद्र शर्मा, डीआरओ राजेश कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, डीटीपी धर्मवीर सिंह, तहसीलदार प्रदीप देशवाल व एम्स निर्माण समिति के पदाधिकारियों सहित माजरा गांव के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एम्स निर्माण सहयोग समिति हर स्तर पर प्रशासन की सहयोगी
डीसी के साथ हुई बैठक में दी माजरा कोऑपरेटिव सोसायटी के प्रधान जगदीश सिंह ने कहा कि एम्स के रूप में मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरतमंद तक पहुंचाने में माजरा क्षेत्र की जनता भागीदार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि माजरा में एम्स जैसे प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान का आगमन विकास की दृष्टि से भी अहम रहेगा। उन्होंने कहा कि एम्स निर्माण सहयोग समिति हर स्तर पर प्रशासन की सहयोगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें