संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के एनएसएस इकाई के चार स्वयंसेवक के खेल और युवा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मनोहर पीजी कॉलेज, फतेहाबाद में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लेकर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में पहुंचने पर कुलपति प्रो. जे.पी. यादव ने सम्मानित किया। उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. करण सिंह ने बताया कि एनएसएस रीजनल डायरेक्टर, दिल्ली द्वारा हरियाणा राज्य के फतेहाबाद जिले में यह शिविर 12 मार्च से 18 मार्च तक लगाया गया था। इस कैंप में छात्र में छात्र अरुण कुमार ने हरियाणवी रागनी से और छात्रा मनीषा कुमारी, चंचल और गोविंद ने दक्षिण हरियाणा की संस्कृति को हरियाणवी डांस के माध्यम से प्रदर्शित किया। इसमें विभिन्न राज्यों से 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
छात्र अरुण कुमार भूगोल विभाग निवासी गांव लिसान, छात्र गोविंद वाणिज्य विभाग गांव खटावली, छात्रा चंचल हिन्दी विभाग गांव महेश्वरी, छात्रा मनीषा कुमारी गांव सुबासेहरी हिंदी विभाग ने भाग लिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुशांत यादव ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रीना हुड्डा, डॉ. अनीता यादव, डॉ. ललित कुमार, डॉ. नवीन पिपलानी, अजय यादव और क्लर्क संदीप कुमार ने भी सभी स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दी।