फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईजीयू केशोधार्थियों को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन से मिला नया शैक्षणिक अनुभव

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेते आईजीयू के विद्यार्थी। स
विज्ञापन
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेकर अपनी शैक्षणिक सक्रियता का परिचय दिया। सम्मेलन का आयोजन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, श्रीमद्भगवद्गीता अध्ययन केंद्र, इंडियन काउंसिल ऑफ हिस्टोरिकल रिसर्च, नई दिल्ली और विजन कुरुक्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में देश-विदेश से आए विद्वानों और शोधकर्ताओं ने प्राचीन, मध्यकालीन और आधुनिक इतिहास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। इनमें सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक भूगोल, धार्मिक परंपराएं, सामाजिक संरचना और पुरातात्विक साक्ष्यों पर विशेष चर्चा की गई। इससे विद्यार्थियों को नए शोध दृष्टिकोण और विचारों को समझने का अवसर मिला।
विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण भी आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने ज्योतिसर, ब्रह्मसरोवर और धरोहर म्यूजियम का अवलोकन किया। ज्योतिसर में महाभारत से जुड़े प्रसंगों की जानकारी मिली जहां भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को गीता उपदेश देने की मान्यता है।
विज्ञापन

ब्रह्मसरोवर के दर्शन के दौरान इसकी धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को समझा गया। वहीं धरोहर म्यूजियम में हरियाणा की समृद्ध संस्कृति, लोक जीवन और इतिहास से जुड़े प्रदर्शनों ने विद्यार्थियों को आकर्षित किया।

प्रोफेसरों के मार्गदर्शन में मिली नई सीख
इस शैक्षणिक गतिविधि का संचालन सहायक प्रोफेसर डॉ. बीरेंद्र सिंह और डॉ. अविनाश आर्य ने किया। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सम्मेलन और भ्रमण दोनों का भरपूर लाभ उठाया। इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. विकास बत्रा ने कहा कि ऐसे सम्मेलन और शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और शोध क्षमता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों को कक्षा से बाहर वास्तविक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को समझने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें