फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आईजीयू... पीजी में दाखिले के लिए अब 30 जून तक कर सकेंगे आवेदन

Fri, 27 Jun 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में पीजी में आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है। अब अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 30 जून तक आवेदन कर सकेंगे। 2 जुलाई तक आवेदन फार्म की हार्ड कॉपी संबंधित विभाग में दस्तावेजों के साथ जमा करवा सकते हैं।
कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक कर विद्यार्थियों के हित में आवेदन करने की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया। उन्होंने नए अकादमी सत्र के लिए सबका स्वागत किया और नैक की तैयारी का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने वार्षिक कैलेंडर बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि दाखिला प्रक्रिया के दौरान दाखिला हेल्प डेस्क लगाई जाए ताकि आने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी शिक्षकों को भारतीय ज्ञान परंपरा के सिलेबस को भी पाठ्यक्रमों में शामिल करने के लिए कहा। प्रो. सुनील कुमार ने भी संबोधित किया। प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र 1 जुलाई से विश्वविद्यालय वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा 3 जुलाई से 8 जुलाई के मध्य होगी। प्रथम मेरिट सूची 11 जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी एवं प्रथम काउंसलिंग 14 जुलाई को होगी। द्वितीय काउंसलिंग 17 जुलाई को एवं तृतीय काउंसलिंग 21 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें