फोटो : 8कोच उपेश बॉक्सर के साथ छात्र निखिल। स्रोत : कोच
कुंड। पाली निवासी निखिल यादव का चयन सुपर 100 खिलाड़ियों में हुआ है। कोच उपेश बॉक्सर ने बताया कि निखिल जिले का इकलौता मुक्केबाज है जिसका चयन सुपर 100 खिलाड़ियों में हुआ है। अब निखिल स्पोर्ट्स कैंप में भाग लेगा। ये कैंप विद्यालय प्रशासन की ओर से खेल विश्वविद्यालय के सहयोग से लगाया गया है। इस कैंप में यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ अधिकारी प्रशिक्षण देंगे। इस कैंप में खिलाड़ियों को तैयार किया जाता है। निखिल 6वीं कक्षा का छात्र है।