फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बूंदाबांदी के बाद बढ़ी उमस, तापमान में 6 डिग्री की बढ़ोतरी

Tue, 12 May 2026 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी में सुबह के समय छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में मंगलवार सुबह हल्की बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जगी थी। सुबह बादल छाए रहे। दिनभर कभी धूप तो कभी छांव का दौर चलता रहा लेकिन मौसम में आई नमी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। बारिश के बाद उमस बढ़ने से दिनभर लोग पसीने से तरबतर नजर आए। मौसम में बदलाव के बावजूद गर्मी कम होने के बजाय और तेज महसूस की गई।
विज्ञापन

जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार की तुलना में तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था। एक ही दिन में 7 डिग्री की आई इस बढ़ोतरी ने लोगों को परेशान कर दिया।
सुबह हल्की बूंदाबांदी के कारण लोगों को लगा था कि मौसम ठंडा होगा और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी लेकिन दोपहर होते-होते तेज धूप निकल आई। इसके बाद उमस बढ़ती चली गई। बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग गर्मी से बचने के लिए छांव तलाशते नजर आए। दोपहर के समय सड़कें भी अपेक्षाकृत सुनसान दिखाई दीं और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन

गर्मी और उमस का असर बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों पर सबसे अधिक देखने को मिला। दफ्तरों और दुकानों में कूलर और एसी दिनभर चलते रहे। बिजली की मांग भी बढ़ गई। कई इलाकों में लोग बार-बार बिजली कटौती की शिकायत करते दिखाई दिए।


आगे ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 13 मई को बूंदाबांदी हो सकती है। आंधी-अंधड़ की संभावना ज्यादा है। यह विक्षोभ 14 मई को आगे निकल जाएगा। इसके बाद मैदानी इलाकों में पश्चिमी गर्म, मरुस्थलीय, शुष्क हवाएं चलेंगी। नमी धीरे-धीरे कम होगी। क्षेत्र में में गर्मी व लू का दौर शुरू होने की संभावना है। दिन और रात के तापमान में उफान आएगा। मई के पहले पखवाड़े में तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहेगा। दूसरे पखवाड़े में तापमान सामान्य से ऊपर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें