फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बालवाटिका से पांचवीं कक्षा तक की छुट्टी अब 31 तक

Mon, 27 May 2024 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी राहुल हुड्डा ने जिले में भीषण गर्मी को देखते हुए बालवाटिका से पांचवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और अर्धसरकारी, निजी विद्यालयों की अवकाश अवधि 31 मई तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन

यह निर्देश निदेशक माध्यमिक शिक्षा हरियाणा पंचकूला की ओर से जारी की हिदायत के तहत जारी किया गया। डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से कहा है कि वे सुनिश्चित करें कि कोई भी बालवाटिका से पांचवीं कक्षा तक के सरकारी, अर्धसरकारी व निजी विद्यालय अवकाश अवधि के दौरान खुले न रहें।
सभी विद्यालय संचालक इन आदेशों की सख्ती से आदेश का पालन करना होगा। स्कूलों की छुट्टियों का समय बढ़ाने का मुख्य कारण भीषण गर्मी है। रविवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस वजह से लू भी चल रही है। लगातार बिगड़ रहे हालातों को देखते हुए स्कूलों को फिर से बंद करने का फैसला लिया गया है। अभी तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना मौसम विभाग ने नहीं जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें