फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भाईचारे के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह

Wed, 04 Mar 2026 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
होली मिलन समारोह मनाते लोग। स्रोत : समिति
विज्ञापन
रेवाड़ी। भगवान परशुराम शिक्षा समिति परिसर में होली मिलन एवं मासिक हवन का आयोजन प्रधान सत्यप्रकाश गौतम की अध्यक्षता में किया गया। हवन के पश्चात होली मिलन समारोह में समिति ने संकल्प लिया कि इस बार भी जल-रहित होली मनाई जाएगी।
विज्ञापन

सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को केवल तिलक, गुलाल और फूलों की पंखुड़ियों से होली की बधाई दी। सत्यप्रकाश गौतम ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने फूलों की होली खेलकर इस पारंपरिक त्योहार की गरिमा को बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें