फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में जीरो फीस सुविधा लागू करने के लिए सौंपा ज्ञापन

Wed, 04 Mar 2026 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते ऑल इंडिया आंबेडकरराइट संघर्ष समिति के पदाधिकारी। स्रोत : समिति
विज्ञापन
रेवाड़ी। ऑल इंडिया आंबेडकर राइट संघर्ष समिति की तरफ से विभिन्न विश्वविद्यालयों के समक्ष आयोजित किए जा रहे धरना कार्यक्रम के संदर्भ में सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ पहुंचे। यहां जीरो फीस सुविधा लागू करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


आवाज फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष रामचंद्र रंगा ने बताया कि हरियाणा के अन्य सरकारी विश्वविद्यालयों में पूर्व प्रेषित पत्र के आधार पर एससी एसटी एवं डीएससी वर्ग के छात्रों को जीरो फीस की सुविधा प्रदान की जा रही है।

संगठन ने केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन से अनुरोध किया कि उक्त पत्र के अनुरूप संबंधित वर्गों के विद्यार्थियों को तत्काल प्रभाव से जीरो फीस की सुविधा लागू की जाए। साथ ही बीसी वर्ग के छात्रों की समस्याओं के समाधान की भी मांग की गई।
विज्ञापन


इस संबंध में कुलपति प्रोफेसर टंकेश्वर कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। कुलपति ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि विद्यार्थियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। अंत में कहा कि यदि छात्रों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन को तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर सेवा स्तंभ के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगत सिंह सांभरिया, सेवा स्तंभ जिला इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूबे सिंह रेवाड़िया, ऑडिटर सतबीर गोठवाल, आवाज फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव सत्यनारायण सांभरिया, पूर्व सरपंच एवं राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित रोशनी देवी सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें