बच्चों के साथ होली मनाते शिक्षक। स्रोत : स्कूल
रेवाड़ी। कर्म सेतु फाउंडेशन की तरफ से संचालित नियति पाठशाला में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। संस्था के निदेशक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस उत्सव में स्कूल के 40 से अधिक बच्चों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया इससे पूरे परिसर में खुशियों का माहौल छा गया।
समारोह की शुरूआत अतिथियों के सत्कार और सम्मान के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने आपस में रंगों की होली खेली तथा सभी को मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। संस्था की सदस्य प्रिया ने कहा कि यह आयोजन केवल होली मनाने तक सीमित नहीं था बल्कि बच्चों में सामुदायिक एकता बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया।
समारोह का समापन बबली चौहान के अभिवादन के साथ हुआ। इस अवसर पर दीपाली कौशिक, मोहित, ईश्वर सिंह, आदित्य सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।