फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: होली का पर्व हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया

Thu, 13 Mar 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 27होली मिलन समारोह में एकत्रित हुए श्याम प्रेमी। संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन


कोसली। सरकारी महिला रीजनल सेंटर कृष्ण नगर में होली का पर्व हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। छात्राओं और कर्मचारियों ने होली मनाई। इस दौरान प्रतियोगिताएं भी हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. यशपाल शर्मा के भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने होली के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और समाज में प्रेम और एकता का संदेश फैलाता है। रीजनल सेंटर के निदेशक प्रो. बलबीर सिंह ने भी छात्राओं को संबोधित किया और उन्हें इस त्योहार के सकारात्मक संदेश को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं की ऊर्जा और भागीदारी की सराहना की, जिससे कार्यक्रम और भी उत्साहपूर्ण बन गया।
विज्ञापन

उत्सव के दौरान कई मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें म्यूजिकल चेयर और बैलून फोड़ने जैसी गतिविधियां शामिल थीं। छात्राओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और होली के प्रसिद्ध गीतों पर नृत्य कर इस पर्व का भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें