सनातन नववर्ष को लेकर हवन यज्ञ करते लोग। स्रोत : ग्रामीण
- फोटो : 1
कोसली। आर्य समाज कोसली में हिंदू नववर्ष मनाया गया। इस अवसर पर वैदिक परंपरा के अनुसार यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान शिव कुमार आर्य ने हिंदू नव वर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा ही वास्तविक नव वर्ष है। उन्होंने कहा कि जब भारत वेदों के मार्ग पर चलता था, तब वह विश्व गुरु के रूप में स्थापित था, लेकिन जैसे-जैसे हम अपने मूल वैदिक ज्ञान से दूर होते गए, हमारी संस्कृति कमजोर होती चली गई।
उन्होंने कहा कि आधुनिक तरीके से मनाया जाने वाला नव वर्ष हमारी संस्कृति के अनुरूप नहीं है और हमें अपनी जड़ों की ओर लौटना चाहिए। इस अवसर पर आर्य समाज कोसली के मंत्री प्रीतपाल आर्य, राज आर्य, अजीत आर्य, शीला आर्या सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।