फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लड़कों में हिमांशु और लड़कियों में स्नेहा ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
08जेएनडी12-अर्जुन स्टेडियम में हुई जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में भाग लेते पुरुष खिलाड़ी। संवा
विज्ञापन
जींद। अर्जुन स्टेडियम में रविवार को जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता हुई। जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने कहा कि योग शरीर को बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। योग करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा योग शारीरिक और मानसिक शांति को बढ़ाता है। ऐसे में हर किसी को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन


जिला स्तरीय प्रतियोगिता के अलग-अगल आयु वर्ग की कैटेगरी में कुल 133 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें 80 पुरुष और 53 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। लड़काें की दस से 14 साल के आयु वर्ग की कैटेगरी में आर्यन ने प्रथम, अर्पित ने दूसरा और अंशु ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 14 से 18 साल के वर्ग में हिमांशु ने प्रथम, विनय ने दूसरा और हर्षित ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 18 से 28 वर्ष की कैटेगरी में अभिषेक ने प्रथम, चेतन ने दूसरा और पवन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
28 से 40 वर्ष की कैटेगरी में नवनीत ने प्रथम, कुलदीप ने दूसरा और प्रमोद कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। 40 से 60 आयु वर्ग की कैटेगरी में कर्णदेव ने प्रथम, संतराम ने दूसरा और बिजेंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 60 से ज्यादा आयु वर्ग में राज सिंह ने प्रथम, संधु ने दूसरा और सत्यनारायण ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं लड़कियों की प्रतियोगिता में दस से 14 साल की कैटेगरी में मीनाक्षी ने प्रथम, परिधि दहिया ने दूसरा और वंदिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। 14 से 18 साल की कैटेगरी में स्नेहा ने प्रथम, आंचल ने दूसरा और ललिता ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

18 से 28 आयु वर्ग की कैटेगरी में प्रीति ने प्रथम, सिमरन ने दूसरा और पूजा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 28 से 40 साल की कैटेगरी में रीना ने प्रथम, नीलम ने दूसरा और पूनम ने तीसरा स्थान हासिल किया। 40 से 60 साल की कैटेगरी में यशोदा ने प्रथम आर नीतू ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं 60 साल से ज्यादा आयु वर्ग में राजबाला ने प्रथम स्थान हासिल किया। जिला खेल अधिकारी रामपाल हुड्डा ने बताया कि जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी खिलाड़ी अब करनाल में 15 जून को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

08जेएनडी12-अर्जुन स्टेडियम में हुई जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता में भाग लेते पुरुष खिलाड़ी। संवा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें