फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सिमरन नैन ने जूनियर राज्यस्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

विज्ञापन
08जेएनडी10-सिमरन नैन। स्रोत परिजन
विज्ञापन
जींद। गांव कर्मगढ़ की खिलाड़ी सिमरन नैन ने चौथी जूनियर गर्ल्स हरियाणा मुक्केबाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता। कोच मनदीप नैन और पिता बलिंद्र नैन ने बताया कि यह प्रतियोगिता 4 जून से 7 जून तक रोहतक में हुई थी। सिमरन नैन ने 52 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। सिमरन नैन ने सेमीफाइनल मुकाबला में हिसार की बॉक्सर खुशीका को 5-0 से हराया। वहीं फाइनल मुकाबले में भिवानी की बॉक्सर कुदरत को 5-0 से हराते हुए एक तरफा मात देकर मुकाबला जीता है। अब सिमरन नैन नेशनल खेलेगी जो 19 से 25 जून तक रोहतक में ही होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें