फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मटकी रेस में हिमालय व बोरी रेस में अरावली सदन का रहा दबदबा

विज्ञापन
प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
डहीना। गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मेजर ध्यानचंद खेल क्लब की देखरेख में खेलकूद प्रतियोगिताओं चार सदन के बीच रोचक मुकाबले हुए। मटकी रेस में हिमालय सदन, बोरी रेस में अरावली सदन, थ्री लैग रेस में नीलगिरी सदन और नींबू चम्मच रेस में शिवालिक सदन का दबदबा रहा।
विज्ञापन

कबड्डी कोच होशियार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इन खेलकूद प्रतियोगिताओं में क्रिकेट के साथ फन गेम्स की धूम रही। स्टाफ के उप सचिव शशि कपूर ने बताया कि विद्यालय की साप्ताहिक गतिविधि के अंतर्गत खेल उत्सव आयोजन किया गया जिसमें क्रिकेट के मुकाबलों के अलावा फन गेम्स मुख्य आकर्षण रहे।
रस्साकसी के रोचक मुकाबले में 5वीं कक्षा ने छठी, 7वीं ने 8वीं, 9वीं ने दसवीं और ग्यारहवीं ने बारहवीं को हराकर वाहवाही बटोरी। बड़ी दौड़ों में धावक महेश, बबीता, ललिता का प्रदर्शन अपने-अपने वर्गों में सर्वश्रेष्ठ रहा। इन अवसर पर नव प्रवेशी विद्यार्थियों तथा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कोच होशियार सिंह ने खेल नर्सरी की गतिविधियों की जानकारी दी। इस खेल उत्सव की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य और साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने की।खेल उत्सव के संयोजन में क्लब से जुड़े प्राध्यापक सतपाल सिंह, प्रदीप चौहान, लक्ष्मी यादव, प्रियंका, मंजू शर्मा, सीमा यादव, सुमित्रा, रेखा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

मौके पर सरपंच प्रतिनिधि दीपक यादव, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरबीर, पूर्व अध्यक्ष नरेश कुमार, रवि कुमार, अनिल, अजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें