फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वृद्धाश्रम में लगाया शिविर, 20 बुजुर्गों ने कराई जांच

विज्ञापन
आशियाना वृद्धाश्रम में आयोजित शिविर में पहुंचे लोग। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। नीमा संस्था की रेवाड़ी एनसीआर शाखा की तरफ से आशियाना वृद्धाश्रम बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट में स्वास्थ्य जांच शिविर में 20 बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें मुख्य रूप से रक्तचाप, शुगर सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण शामिल रहे। जांच के बाद बुजुर्गों को आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं और उनके स्वास्थ्य के अनुसार परामर्श दिया गया। इसके साथ ही संस्था की ओर से सभी बुजुर्गों को फल वितरित कर उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा गया।संस्था के महासचिव डॉ. दिनेश वर्मा ने बताया कि इस तरह के शिविरों का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों को समय-समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करना है। मौके पर रेवाड़ी एनसीआर वूमेन फॉर्म की प्रधान डॉ. अपर्णा वधवा, प्रधान डॉ. केके तनेजा, डॉ. केसी बतरा, डॉ. आशीष वधवा, डॉ. ममता वशिष्ठ, डॉ. किरण शर्मा और डॉ. राहुल बतरा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें