खरखड़ा स्थित सरकारी महाविद्यालय में शहीदी दिवस मनाते शिक्षक व विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
धारूहेड़ा। खरखड़ा स्थित सरकारी महाविद्यालय में शुक्रवार को गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरु तेग बहादुर के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर आधारित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।
सेमिनार में कॉलेज की उप-प्राचार्या दयावती ने गुरु तेग बहादुर के बलिदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने धर्म और मानवता की रक्षा हेतु अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने गुरु साहब के आदर्शों को नए पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
बीए तृतीय वर्ष के छात्र मनवर और बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा आरूषि ने गुरु तेग बहादुर के बलिदान पर विस्तार से अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में आईक्यूएसी प्रकोष्ठ, भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के सदस्य और महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।