फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी-नारनौल रोड पर कुंड के पास तेज रफ्तार कंटेनर ईको कार पर पलटा, कार सवार तीन की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
भीषण हादसे में कंटेनर पलटने से कार के उड़े परखच्चे। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी/खोल। रेवाड़ी-नारनौल मार्ग स्थित कुंड बस स्टैंड पर तेज रफ्तार कंटेनर का संतुलन बिगड़ने से वह ईको कार पर गिर गया। दुर्घटना में ईको कार में सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था ईको कार के ऊपर से कंटेनर को उठाने के लिये तीन क्रेन लगानी पड़ी, लेकिन तब तक तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में भेज दिया है। वीरवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तीनों मृतक एक ही गांव के बताये जा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ईको कार में सवार होकर तीन लोग रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ जिले के अटेली के पास स्थित बेवल गांव में जा रहे थे। इस दौरान रात करीब 9 बजे सामने से आ रहा कंटेनर असंतुलित होकर ईको पर पलट गया। बताया जा रहा है कि तीनों महेंद्रगढ़ जिले के गांव बेवल के रहने वाले हैं। मौके पर मौजूद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि बीते एक साल से रेवाड़ी-नारनौल रोड पर निर्माण कार्य चल रहा है। इस रोड को नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से एनएच-11 का दर्जा दिया गया है। कुछ स्थानों पर जहां रोड का निर्माण हो चुका है, वहीं जगह पर निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में इस हाईवे पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। कुंड चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। तीनों अटेली के पास गांव बेवल के रहने वाले थे।

ईको कार पर पलटे कंटेनर को उठाती क्रेन।- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें