फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सहेली देती थी सरिता को धमकी, दो दिन पहले एक युवक धमका कर गया था

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पटौदी निवासी एडवोकेट सरिता हत्याकांड में मां ने बेटी की सहेली पर हत्या का आरोप लगाया है।मां ने पुलिस को बताया है कि एक प्लॉट के मामले में बेटी को उसकी सहेली अक्सर फोन पर धमकाया करती थी। दो दिन पहले एक व्यक्ति घर आकर बेटी को धमकी देकर गया था। पुलिस ने मां के बयान पर इस एंगल पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पटौदी निवासी सरिता (33) की मंगलवार को बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने पेचकस और चाकू से गला रेतकर सरिता की हत्या के बाद शव रामगढ़-कुंभवास रोड स्थित नहर के समीप फेंक दिया था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। सरिता की मां दया ने बताया वह बेटी को मंगलवार सुबह के समय खाना देकर मजदूरी के लिए चली गई थी। शाम के समय पुलिस का फोन आया और उसे बताया कि आपकी बेटी रेवाड़ी में मृत मिली है। इसके बाद वह पति के साथ सीधे रेवाड़ी आ गई और बेटी की शिनाख्त की।
मां दया ने बताया कि सरिता अपने एक दोस्त से कई दिनों से परेशान चल रही थी। वह महिला हमेशा बेटी को धमकाती थी। सरिता हमेशा घर पर रोती रहती थी और यही बताती थी कि उसकी दोस्त बार-बार उसे धमकी दे रही है। दया ने बताया पुलिस उसकी सहेली और घर पर धमकी देकर गए व्यक्ति से पूछताछ करे तो मामले का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन

वारदात के दिन सुबह 9 बजे घर से निकली थी
सरिता के पिता ने बताया उनकी बेटी पटौदी कोर्ट में कार्य करती थी। मंगलवार सुबह उसने बताया कि वह जल्द कोर्ट जाएगी। रोज वह साढ़े 9 बजे घर से निकलती थी। उस दिन सुबह 9 बजे निकल गई। शाम 5 बजे रेवाड़ी सदर थाने से शव की शिनाख्त करने के लिए फोन आया। बताया कि यहां देखा बेटी के शरीर पर पेचकस और चाकू से कई वार किए हुए थे।

दिसंबर में हुई थी शादी, पति ने अगस्त में कर ली थी खुदकुशी

पिता ने बताया पिछले साल दिसंबर में सरिता की शादी हुई थी। इसी वर्ष रक्षाबंधन के 3 दिन पहले उसके पति ने किसी कारण से दादरी में ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। बेटी मेरे पास पटौदी में ही रहती थी। हालांकि, मुझे किसी पर कोई शक नहीं है। अब पुलिस मामले में जांच कर रही है, जो आरोपी होगा वह पकड़ा जाएगा। हमें बस न्याय चाहिए।
विज्ञापन

वर्जन-

-पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी आरोपी होगा, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-राजेंद्र, प्रभारी, थाना सदर रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें