फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पहले राज्य किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 29 को

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पहले हरियाणा राज्य किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 14 व 15 दिसंबर को सोनीपत के सीआरए कॉलेज के एथलेटिक्स मैदान में किया जाएगा। जिला एथलेटिक्स के सचिव विशाल यादव, कोच विकास पूनिया, स्कूल प्रिंसिपल अरविंद यादव ने बताया कि रेवाड़ी का ट्रायल 29 नवंबर को राव दीनाराम सीनियर सेकंडरी स्कूल हालुहेड़ा विद्यालय के खेल मैदान में लिया जाएगा। ट्रायल में लड़का लड़की दोनों भाग ले सकते हैं। आयु वर्ग अंडर-12, अंडर-10, अंडर-8 के बच्चे भाग ले सकते हैं। खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र एक फोटो साथ लेकर आएं। इस ट्रायल की सूचना जिला एथलेटिक्स के सचिव विशाल यादव, कोच विकास पूनिया, स्कूल प्रिंसिपल अरविंद यादव ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें