फोटो : 14हेमकुंड का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे वन अधिकारी। स्रोत : ग्रामीण
रेवाड़ी। वन्य अधिकारी कंजरवेटर सुभाष यादव और डिप्टी रेंजर जितेंद्र यादव ने अहरोद स्थित हेमकुंड का निरीक्षण किया। कुंड के रखरखाव तथा जीर्णोद्धार को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि हेमकुंड के जीर्णोद्धार से लोगों की आस्था बढ़ेगी और यह क्षेत्र पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो सकेगा।
वन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों से आश्वासन दिया कि हेमकुंड के मरम्मत कार्य को अति शीघ्र शुरू किया जाएगा। इसके बाद अधिकारी प्राचीन धर्म स्थल माता महाकाली दुर्गा मंदिर पहुंचे और पंडित नटवरलाल पुजारी से आशीर्वाद लिया। अधिकारियों ने कहा कि पंडित नटवरलाल पुजारी ने इस क्षेत्र में धर्म और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
पूर्व मुख्याध्यापक जितेंद्र शर्मा ने ग्रामीणों के साथ वन्य अधिकारियों का पगड़ी व फूलमालाओं से स्वागत किया और अहरोद के मंदिरों के इतिहास से उन्हें अवगत कराया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह, भीमसिंह, इंद्रमोहन शर्मा, नंबरदार सुबेसिंह, मास्टर लक्ष्मण सिंह, रिटायर्ड एसडीओ बीडी यादव, हेडमास्टर बलवंत सिंह, महेंद्र सिंह, मास्टर रमेश, नरेंद्र कुमार, मोहन सिंह और भागीरथ उपस्थित थे।