संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। गांव राजगढ़ में विभिन्न भार वर्ग में हुई कुश्ती प्रतियोगिता में महिला व पुरुष पहलवानों ने दम दिखाया। पुरुष वर्ग के फ्री स्टाइल कुश्ती ( 125 किलोग्राम) अंकुश ने गौरव को पराजित किया। 57 किलो भारवर्ग में हिमांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
आयोजन समिति के संयोजक कृष्ण पहलवान ने बताया कि 61 किग्रा में हिमांशु राजगढ़ ने कोसली के समीर, 70 किलोग्राम में संजीत राजगढ़ ने रोहन भालखी को हराया। 74 किग्रा में अरमान राजगढ़ ने राहुल बावल को, 79 किग्रा में यशदीप राजगढ़ ने प्रियांशु रेवाड़ी को हराया।
92 किग्रा में हर्ष ने मोहित रेवाड़ी को पराजित किया। ग्रीको रोमन के 55 किग्रा में महेंद्र सिंह, 60 किग्रा में मनीष राजगढ़, 63 किग्रा में समीर भालखी, 67 किग्रा में रोहन भालखी, 72 किग्रा सुमित राजगढ़, 77 किग्रा में हिमांशु बावल, 82 किग्रा में संजू राजगढ़, 87 किग्रा में जीवन रेवाड़ी, 97 किग्रा में कपिल कमालपुरतथा 130 किग्रा में गौरव कोसली में विजेता रहे।
महिलाओं की फ्री स्टाई कुश्ती प्रतियोगिताओं में 53 किग्रा में खुशी, 55 किग्रा में तन्नू, 65 में किग्रा में पूजा सुलखा, 72 किग्रा में साक्षी सुलखा, 50 किग्रा में अन्नू कन्होरी आदि विजेता रहे।