रेवाड़ी। बैठक में उपस्थित गल्ला व्यापार समिति के नवनियुक्त सदस्य। स्रोत: समिति
रेवाड़ी। शहर के गंज बाजार में गल्ला व्यापार समिति और कटला बाजार से जुड़े व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने सर्वसम्मति से हेमंत अग्रवाल को गल्ला व्यापार समिति गंज बाजार व कटला बाजार का प्रधान चुना है।
हेमंत ने बाजार के सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया है। कहा कि ईमानदारी से जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। समिति सदस्यों ने किशनलाल अग्रवाल को संरक्षक, राकेश अग्रवाल को उपप्रधान, राकेश अग्रवाल(राकू) को सचिव, पुरुषोत्तम अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, गोपाल मित्तल को सहसचिव बनाया है। इनके अतिरिक्त 13 कार्यकारिणी सदस्य भी बनाए गए हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में विनोद कुमार, कपिल कुमार, अनिल पाल्हावासिया, संजीव जैन, दीपक मित्तल, परमप्रीत सिंह कालरा, रमन, आनंद स्वरूप, उमेश गुप्ता, रिंकू, देव कुमार, संदीप गुप्ता व जीतू को शामिल किया गया है।