फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भारी वाहनों के दिल्ली-गुरुग्राम जाने पर आज से रहेगी रोक

Wed, 12 Aug 2026 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। स्वतंत्रता दिवस समारोह को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भारी एवं वाणिज्यिक वाहनों के दिल्ली और गुरुग्राम जाने पर रोक लगाई है। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन

एसपी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 12 अगस्त शाम पांच बजे से 13 अगस्त दोपहर डेढ़ बजे तक रेवाड़ी से गुरुग्राम और दिल्ली जाने वाले सभी भारी एवं वाणिज्यिक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसके बाद 14 अगस्त दोपहर तीन बजे से 15 अगस्त दोपहर दो बजे तक भी इन वाहनों को दिल्ली और गुरुग्राम की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
वहीं, यातायात का दबाव कम करने के लिए पुलिस ने जयपुर से दिल्ली और गुरुग्राम की ओर जाने वाले भारी वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग-48 से राष्ट्रीय राजमार्ग-352 की ओर मोड़ने की व्यवस्था की है। इसी प्रकार रेवाड़ी से दिल्ली और गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहनों को कापड़ीवास फ्लाईओवर के नीचे से 75 फुटा रोड होते हुए भिवाड़ी, राजस्थान की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस ने भारी वाहन चालकों से अपील की है कि प्रतिबंधित अवधि में दिल्ली और गुरुग्राम जाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-352 अथवा अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें