फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धारूहेड़ा पुलिस स्टेशन के सामने बंद पड़ी सर्विस लेन खुली

Wed, 12 Aug 2026 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
धारूहेड़ा पुलिस स्टेशन के सामने बंद पड़ी सर्विस लेन खुली। संवाद 
विज्ञापन
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धारूहेड़ा पुलिस स्टेशन के सामने बंद पड़ी सर्विस लेन को मंगलवार सुबह आखिरकार आमजन के आवागमन के लिए खोल दिया गया। इससे लोगों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

11 अगस्त के अंक में अमर उजाला ने सर्विस लेन के बंद होने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। सर्विस लेन खुलने से वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन कुछ ही समय बाद सर्विस लेन के साथ बनी मार्केट में वाहन मरम्मत का काम करने वाले मिस्त्रियों द्वारा सड़क पर गाड़ियां खड़ी किए जाने से यातायात व्यवस्था एक बार फिर प्रभावित होती नजर आई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मार्केट में मरम्मत के लिए आने वाले वाहनों को सड़क के किनारे खड़ा किया जा रहा है। मंगलवार सुबह मौके पर कई वाहन सर्विस लेन पर खड़े दिखाई दिए, जिसके चलते सर्विस लेन की एक लेन पूरी तरह से बाधित नजर आई। इससे सड़क की उपलब्ध चौड़ाई कम हो गई और आने-जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सर्विस लेन का निर्माण पूरा होने के बावजूद इसे कई दिनों तक बैरिकेड लगाकर बंद रखा गया था। स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर एनएचएआई और ट्रैफिक पुलिस से सर्विस लेन को जल्द शुरू करवाने तथा यातायात सुचारू करने की मांग की थी। मंगलवार सुबह सर्विस लेन खोल दिए जाने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि अब इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था बेहतर होगी लेकिन सड़क पर खड़े मरम्मत के वाहनों के कारण एक हिस्सा फिर बाधित हो गया।
स्थानीय निवासियों ने एनएचएआई और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों से अनुरोध किया है कि सर्विस लेन पर वाहनों की पार्किंग को व्यवस्थित कराया जाए और सड़क के दोनों लेन को आवागमन के लिए खाली रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें