फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: धूप की तपिश से बढ़ी गर्मी, तापमान फिर 38.5 डिग्री पर पहुंचा

विज्ञापन
तेज धूप के चलते रविवार दोपहर सड़कों पर पसरा सन्नाटा।संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में रविवार को दिनभर तेज धूप के कारण गर्मी रही। दोपहर बाद धूप की तपिश बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंडक रही।
विज्ञापन

जिले में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
सुबह के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होती गई। दोपहर में गर्मी का असर रहा। शाम ढलने के बाद तापमान में गिरावट से लोगों को राहत मिली। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हो रही है।
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिमी हवाओं से मौसम रहेगा खुश्क:
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा में हवाओं की दिशा उत्तर-पूर्वी से बदलकर उत्तर-पश्चिमी होने की संभावना है। इसके चलते सोमवार तक मौसम में कोई विशेष बदलाव होने के आसार नहीं हैं। इस दौरान मौसम परिवर्तनशील और खुश्क रहने की संभावना है। बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं और हल्की से मध्यम गति की हवाएं चल सकती हैं। आने वाले दिनों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें