फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गर्मी बनी रक्तदान में बाधा, शिविर कम लगने से घटे रक्तदाता

Wed, 15 May 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल रेवाड़ी। फाइल फोटो
विज्ञापन
विशाल जैमिनी
विज्ञापन


रेवाड़ी। गर्मी का प्रकोप जैसे-जैसे बढ़ रहा है वैसे ही सरकारी अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसके चलते रक्त की डिमांड भी बहुत ज्यादा बढ़ गई है। अस्पताल के ब्लड बैंक से हर रोज 25 यूनिट तक ब्लड दिया जा रहा है। इससे पहले 15 से 16 यूनिट रक्त की रोजाना मांग थी। पिछले कुछ दिनों में ही 30 प्रतिशत ब्लड की डिमांड बढ़ी है। रक्त की कमी होने के चलते एक वजह मौसम भी है, क्योंकि अधिक गर्मी के चलते रक्तदान शिविर कम ही लग पा रह हैं। रक्तदाताओं की संख्या घटने से रक्त की कमी होना लाजिमी है।
सिविल अस्पताल में ब्लड बैंक की स्टोरेज 400 यूनिट की है। मौजूदा समय में 180 यूनिट ही रक्त मौजूद है। आने वाले दिनों में रक्त की ओर ज्यादा डिमांड बढ़ती है तो आपूर्ति करने में भी समस्या आ सकती है। इस माह रेडक्रॉस, संत निरंकारी भवन और सुधराना गांव में शिविर लगने से ब्लड एकत्रित किया गया है। इससे काम चलाया जा रहा है। इसके बाद कोई शिविर की सूचना नहीं है। ऐसे में रक्त की कमी भी पड़ सकती है। हालांकि, चिकित्सकों का कहना है कि इसके लिए जल्द से जल्द रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे ताकि ब्लड की आपूर्ति पूरी हो सके।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में विभिन्न शिविर और अन्य माध्यमों से सालभर में लगभग 5 हजार यूनिट ब्लड स्टोरेज होता है। इस समय सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक में पैक्ड आरबीसी, प्लेटलेट्स आरडीपी, प्लाज्मा और होल ब्लड उपलब्ध है।

मेडिकल वार्ड और गायनी वार्ड में रक्त की हो रही अधिक खपत

जो रक्त दिया जा रहा है, वह भी मेडिकल वार्ड व गायनी में ही ज्यादा जा रहा है। वहीं, गर्मी में मई से लेकर जून-जुलाई तक शिविर भी कम लगते हैं। क्योंकि, इन दिनों में रक्तदाताओं को अगर शिविर में उचित व्यवस्था न हो तो डिहाइड्रेशन की समस्या होने का डर रहता है। ऐसे में शिविर के लिए उचित प्रबंध होने जरूरी है। बी पॉजिटिव और ओ पॉजिटिव ब्लड की डिमांड ज्यादा होती है। इन ग्रुप की ही किल्लत रहती है। ऐसे में रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता होनी अत्यंत आवश्यक है ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा रक्तदान के लिए आगे आए और जरूरतमंदों को रक्त मिल सके।

रक्तदान से नहीं आती कमजोरी

नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. संदीप यादव ने कहा कि गर्मियों में रक्तदान से किसी तरह की कमजोरी नहीं आती है। यह अलग बात है कि लोग धूप और गर्मी को देखकर रक्तदान करने से बचते हैं जबकि गर्मियों में खून की डिमांड काफी बढ़ जाती है। संस्थाओं से हमेशा यही कहा है कि अस्पताल में आकर शिविर लगाएं, क्योंकि अस्पतालों में पूरी सुविधाएं होती है।
विज्ञापन




अस्पताल के ब्लड बैंक से हर रोज 25 यूनिट तक ब्लड दिया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में ही 30 प्रतिशत ब्लड की डिमांड बढ़ी है। रक्तदान करके हम सबका जीवन बचा सकते हैं।

डॉ. संदीप यादव, ब्लड बैंक प्रभारी, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें