फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हड़ताल के बाद पटरी पर लौटीं स्वास्थ्य व्यवस्थाएं, ओपीडी में पहुंचे 1,700 मरीज

विज्ञापन
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में ओपीडी पर्ची कटवाने के लिए लाईन में खड़े मरीज। संवाद
विज्ञापन
- दो दिन की हड़ताल के बाद सिविल अस्पताल में पहुंची मरीजों की भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। सोमवार को सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं फिर से पटरी पर लौट आईं। चिकित्सकों की हड़ताल और रविवार के अवकाश के कारण पिछले दो दिनों से अस्पताल में ओपीडी सहित कई स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित थीं। सोमवार को अस्पताल खुलते ही बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे जिससे ओपीडी में लंबी कतारें देखने को मिलीं।
सिविल अस्पताल ओपीडी में 1700 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराकर चिकित्सकों से परामर्श लिया। एक्स-रे विभाग में भी काफी व्यस्तता देखने को मिली। सोमवार को लगभग 300 मरीजों के एक्स-रे किए गए। इसके अलावा अस्पताल में 10 ऑपरेशन किए गए जिनमें चार सिजेरियन डिलीवरी भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

महिला एवं प्रसूति विभाग में भी दिनभर मरीजों की आवाजाही बनी रही। विभिन्न विभागों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भी अतिरिक्त प्रयास कर मरीजों को उपचार प्रदान किया। हड़ताल के चलते ओपीडी, ऑपरेशन, जांच और एक्स-रे जैसी सेवाओं पर असर पड़ा था।



मरीजों को मिली राहत
इलाज के लिए पहुंचे सुनील कुमार ने बताया कि वह जड़थल से आए हैं। उन्हें पेट दर्द की शिकायत है इसका इलाज अस्पताल से ही चल रहा था। सोमवार को दवाई लेने के लिए आए हैं। हांसाका निवासी रोहित यादव ने बताया कि शनिवार को वह अस्पताल आए थे उन्हें पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराना था। सोमवार को वह डेट लेकर गए हैं।
विज्ञापन


वर्जन:
अब स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह सामान्य हो चुकी हैं और मरीजों को नियमित रूप से सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- डॉ. नरेंद्र दहिया, सीएमओ

रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में ओपीडी पर्ची कटवाने के लिए लाईन में खड़े मरीज। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें