फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और अंधड ने बरपाया कहर

Thu, 13 Mar 2014 12:17 AM IST
धारूहेड़ा (रेवाड़ी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंधड के साथ आई बारिश ने मंगलवार रात जमकर कहर बरपाया। अंधड से कई स्थानाें पर बिजली के खंभे और पेड़ गिर गए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात बाधित रहा। वहीं रातभर बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। तेज बारिश के चलते सीवरेज ओवरफ्लो हो गए, जिससे गंदा पानी घराें में भारी घुस गया।  जिस कारण लोगाें को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रात में हुई बारिश से कस्बेे में भारी नुकसान हुआ है। हर जगह बारिश के कहर से लोग चिंतित हैं। गांवों मे तेज अंधड और बारिश से फसल जमीन पर बिछ गई है। अंधड़ से धारूहेड़ा कस्बे में एक दर्जन से अधिक पेड़ गिर गए है, जिससे सड़क पर यातायात बाधित रहा।  वाहन चालकाें को परेशानियां झेलनी पड़ी।

इतना ही नहीं, कुछ स्थानों पर राहगीरों ने खुद ही टूटे पेड़ सड़क से हटाए इसके बाद वह वाहनों को लेकर रवाना हो सके। जड़थल फीडर के जुडे़ गांवों में बिजली के चार खंभे गिर गए है। रातभर बिजली गुल रही है।
विज्ञापन


यही नहीं बुधवार को दिन भी बिजली के दर्शन नहीं हो सके। ऐसे में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।हालांकि सुबह बिजली निगम के कर्मचारी बिजली की टूटी लाइनों को ठीक कराने में लगे रहे, लेकिन बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।

सीवरेज ओवरफ्लो, घराें में घुसा पानी
रातभर बिजली गुल होने से कस्बे में सीवरेज व्यवस्था चरमरा गई है। अधिकारियों के उन दावों की पोल भी खुल गई, जिसमें कहा जाता था कि जल निकासी में किसी प्रकार की परेशानी नहीं है। तीन दिन हुई बारिश से सभी दावों हवाई साबित हुए। बिजली कटने से सीवरेज के लिए लगाए गए पंप सेट बंद हो गए। तेज बारिश से सीवरेज ओवरफ्लो होने से दूषित पानी घराें में घुस गया।

कॉलोनियों की हालत हुई बदहाल
पानी की निकासी नहीं होने पर बुधवार को दिनभर लोग नंदरामपुर बास रोड स्थित कालोनी में परेशान रहे। लोगों को पानी के अंदर से गुजर कर आना-जाना पडा। कई कॉलोनी में पानी दिनभर जमा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें