मंदिर में परिसर में खड़े हुए लोग। स्रोत : मंदिर
कोसली। भाकली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हवन और रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इसमें शामिल बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा की।
आचार्यों ने विधि-विधान से हवन संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की। मुख्य अतिथि समाजसेवी उदयभान डागर को मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने पगड़ी पहनाकर और शॉल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
उदयभान डागर ने कहा कि धार्मिक आयोजन से आपसी भाईचारे को मजबूती मिलती है। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को संस्कार, नैतिक मूल्यों और अनुशासन से जोड़ने का माध्यम बनते हैं।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही गांव की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर विकास के लिए विशेष प्रार्थना की गई। मंदिर समिति ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।