फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवाड़ी में बड़ा हादसा: पटाखा फैक्ट्री में भड़की आग, जिंदा जले सात मजदूर, मच गया कोहराम

Mon, 16 Feb 2026 12:27 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवाड़ी (रेवाड़ी)

सार

हरियाणा और राजस्थान की सीमा से सटे भिवाड़ी में सोमवार सुबह बड़ा हादसा पेश आया। यहां  केमिकल और पटाखा बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लगने से सात मजदूरों की जिंदा जलने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
भिवाड़ी में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भिवाड़ी क्षेत्र में स्थित खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। केमिकल और पटाखा बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से सात मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक मजदूर के अब भी अंदर फंसे होने की आशंका है। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। आग सुबह लगभग साढ़े नौ बजे लगी और देखते ही देखते पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गश्त के दौरान पुलिस को फैक्ट्री से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फैक्ट्री में केमिकल के साथ पटाखे भी बनाए जाते थे, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री मालिक का नाम राजेंद्र बताया जा रहा है।

आग बुझाने के लिए खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कई मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका।
विज्ञापन


हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई शव बुरी तरह जल चुके थे। कुछ शवों के केवल कंकाल ही शेष रह गए। मौके पर बॉडी पार्ट्स के टुकड़े बिखरे मिले, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने प्लास्टिक बैग में इकट्ठा किया। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

घटनास्थल पर तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह मौजूद हैं और उन्होंने हादसे की जांच प्रारंभ कर दी है। भिवाड़ी एसपी और एडीएम के भी मौके पर पहुंचने की सूचना है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या केमिकल रिएक्शन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। प्रशासन ने घायलों को अस्पताल भिजवाया है और मामले में फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें