धारुहेड़ा की संतोष कॉलोनी से एक किराएदार ने मकान मालिक का एटीएम कार्ड चोरी कर खाते से दो लाख 32 हजार रुपये निकाल लिए। सोमवार देर शाम धारुहेड़ा थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संतोष कॉलोनी निवासी लक्षमण सिंह ने पुलिस को बताया कि रोहित कुमार निवासी छपरा बिहार घर पर काफी समय से किराए पर रहता था। कुछ दिन पहले वह कमरा खाली कर चला गया। आरोप है कि वह घर एटीएम कार्ड चोरी कर ले गया। सोमवार को लक्ष्मण बैंक मेें पहुंचा तो उसे खाते से दो लाख 32 हजार रुपये निकले हुए मिले, उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रोहित से एटीएम कार्ड का बनवाया पासवर्ड
पुलिस को दी गई शिकायत में लक्ष्मण ने कहा कि कुछ दिनों पहले वह रोहित को लेकर बैंक गया था। यहां पर नया एटीएम कार्ड लेने के बाद बूथ पर नया पासवर्ड रोहित से ही बनवाया था। रोहित को पता था कि खाते में कितने पैसे हैं। ऐसे में एटीएम कार्ड चोरी कर बैंक खाते से पैसे उसने ही निकाले हैं। इधर मामले की जांच कर रहे सुरेश ने कहा कि रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।