फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रेवाड़ी एम्स निर्माण को लेकर बड़ी खबर, टेंडर रद्द, 6 नवंबर को होगी पंचायत

Fri, 03 Nov 2023 02:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

हरियाणा के रेवाड़ी में एम्स के निर्माण को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। टेंडर रद्द होने की बात कही जा रही है। एम्स संघर्ष समिति ने कहा कि टेंडर पुन जारी नहीं किया गया तो 10 दिसंबर को एक बड़ी पंचायत का आयोजन कर निर्णायक संघर्ष का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
AIIMS एम्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव मनेठी में बनने वाले एम्स को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक एम्स के निर्माण के लिए लगाया गया टेंडर रद्द हो गया है। टेंडर कैंसिल होने की वजह से लोगों में भी अब रोष पनप उठा है। वहीं, 33 दिन से धरने पर बैठे एम्स संघर्ष समिति का मानना है कि टेंडर कैंसिल करने में कोई प्रशासनिक कारण नहीं है बल्कि चुनावी कारण है। 

विज्ञापन


संघर्ष समिति ने लिया ये फैसला
एम्स संघर्ष समिति के प्रधान श्योताज ने फैसला लिया है कि आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा। 6 नवंबर को महिला पंचायत धरना स्थल पर आयोजित की जायेगी और 26 नवंबर को एक बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। एम्स संघर्ष समिति एम्स निर्माण के लिए, ओपीडी और एमबीबीएस की क्लास शुरू करने के लिए आंदोलन जारी रखेगी। एम्स निर्माण टेंडर को पुन जारी नहीं किया गया तो 10 दिसंबर को एक बड़ी पंचायत का आयोजन  कर निर्णायक संघर्ष का फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें