फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : खेड़ा बॉर्डर पर धरना देने वाली महाराष्ट्र की आदिवासी महिला किसान की मौत, ठंड से गई जान   

Thu, 28 Jan 2021 04:02 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
महाराष्ट्र की सीताबाई। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा में दिल्ली-जयपुर हाईवे 48 स्थित खेड़ा बॉर्डर पर 16 जनवरी से कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठी महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के गांव आंबाबारी की महिला किसान की मौत हो गई। आदिवासी महिला किसान नेता सीताबाई रामदास तड़वी 56 साल की थीं। 

विज्ञापन


उनकी मौत के बाद बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी गई। संयुक्त मोर्चा की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सीताबाई महाराष्ट्र की लोक संघर्ष मोर्चा के साथ पिछले 25 साल से किसानों के लिए लड़ाई लड़ रहीं थीं। 


सीताबाई एक महीना आठ दिन सत्याग्रह करके जेल भी जा चुकी हैं। सीताबाई का पूरा परिवार आंदोलन का मजबूत हिस्सा रहा है। सीताबाई 16 से 27 जनवरी तक खेड़ा बॉर्डर पर मोर्चा संभाल रहीं थीं। बहुत ठंड के कारण जयपुर में उनकी मौत हो गई। सीताबाई तड़वी आदिवासी समाज से आती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें