फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 4 जुलाई से

Wed, 04 Jun 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 4 जुलाई को होगी, जबकि 10वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 5 से 11 जुलाई तक चलेंगी।
विद्यार्थी हरियाणा शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर कंपार्टमेंट परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी ले सकते हैं। कक्षा 12वीं की सभी विषयों की कंपार्टमेंट परीक्षा 4 जुलाई को दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होंगी। जिले में 12वीं में 602 और 10वीं में 242 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है।
विज्ञापन

10वीं और 12वीं में जो विद्यार्थी पास नहीं हो पाए हैं, वह कंपार्टमेंट परीक्षा देकर अपने शैक्षणिक वर्ष बचा सकते हैं। हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए अंकों के सत्यापन, उत्तरपुस्तिकाओं की फोटोकॉपी और पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया गया है। वे सभी छात्र जो एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं, वे हरियाणा शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर कंपार्टमेंट परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।

कक्षा 10वीं की डेटशीट : 5 जुलाई को अंग्रेजी, 7 जुलाई को हिंदी, 8 जुलाई को गणित मानक, गणित बुनियादी, 9 जुलाई को सामाजिक विज्ञान, 10 जुलाई को विज्ञान और 11 जुलाई को गृह विज्ञान, बंगाली, पंजाबी, संस्कृत, कला विषय की कंपार्टमेंट परीक्षा होगी।
कक्षा 12वीं की डेटशीट : 4 जुलाई को अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, गणित, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, गृह विज्ञान, अकाउंट, बंगाली, पंजाबी विषय की कंपार्टमेंट परीक्षा होगी।
विज्ञापन

वर्जन
हरियाणा शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं व 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। यह परीक्षा 4 जुलाई से 11 जुलाई तक चलेंगी। जिन विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है, वह हरियाणा शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।-दुलीचंद यादव, बोर्ड अधीक्षक, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें