फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: रेवाड़ी में आसमान से गिरा आग से लिपटा पत्थर, तरह-तरह की चर्चाएं

Fri, 02 Aug 2024 11:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

बताया जा रहा है पत्थर पर जलने के निशान हैं। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
गांव घासेड़ा में आसमान से गिरे पत्थर को दिखाते निर्मला देवी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी के गांव घासेड़ा की एक महिला ने आसमान से आग से लिपटा पत्थर गिरने का दावा किया है। इससे आस-पास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। महिला का दावा है कि पत्थर नीचे गिरते वक्त तेज आवाज हुई। लोग इसे उल्का पिंड मानकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

विज्ञापन


घासेड़ा गांव की निर्मला देवी ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब सात बजे वह खेत की ओर जा रही थी। इस बीच उसे आसमान से कोई चीज गिरती दिखाई दी। तेज आवाज के साथ यह चीज जमीन पर गिरी।

पास जाकर उसने देखा तो वहां एक पत्थर का टुकड़ा था। इसमें से आग की लपटें निकल रहीं थीं। इस दौरान मौके पर ग्रामीण पहुंचे और पत्थर में से निकल रही आग की लपटों को बुझाया। इसके बाद निर्मला देवी पत्थर को अपने घर उठा लाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें