फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एकल नृत्य व खुसमित व गायन में हर्षदा ने मोहा मन

विज्ञापन
बाल भवन में नृत्य प्रस्तुत करती छात्रा। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित बाल महोत्सव-2025 के आठवें दिन एकल नृत्य (तृतीय वर्ग) और एकल गायन (तृतीय व चतुर्थ वर्ग) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। एकल नृत्य व खुसमित व गायन में हर्षदा ने मन मोहा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने निर्णायक मंडल व नन्हे प्रतिभागियों के साथ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
वीरेंद्र यादव ने बताया कि अब तक जिले के 25 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया है। पिछले सात दिनों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों, शिक्षकों व अभिभावकों को सराहते हुए भविष्य में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
जिला बाल कल्याण अधिकारी ने कहा कि बाल महोत्सव का समापन 30 अक्तूबर को होगा जिसमें जिले के 150 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थी कला का प्रदर्शन करेंगे। 28 अक्तूबर को क्लासिकल सोलो डांस (चतुर्थ वर्ग), सामूहिक देशभक्ति गीत (तृतीय वर्ग) और बेस्ट ड्रामेबाज (द्वितीय वर्ग) प्रतियोगिताएं होंगी। प्रतिभागी स्कूल परिषद के पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन



यह रहा प्रतियोगिताओं का परिणाम
एकल नृत्य (तृतीय वर्ग) : खुसमित नेहरा प्रथम (आरपीएस पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी), तनिशा द्वितीय (अरावली इंटरनेशनल स्कूल, रेवाड़ी) और निवेद्या एन मेनन तृतीय (आरपीएस पब्लिक स्कूल, धारूहेड़ा) रही। वहीं हिमानी, भाविका, साक्षी, अमाया ठाकुर, बेबी, वंशिका, चंचल, हिमांशु, स्नेहा, पूजा, अदिति, दिव्या यादव, जानवी, हर्षिता, भावना, सपना आदि को सांत्वना पुरस्कार मिला।

एकल गायन (चतुर्थ वर्ग):
हर्षदा सिंह प्रथम (आरपीएस पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी), वैभवी द्वितीय (आरपीएस पब्लिक स्कूल, धारूहेड़ा) और तिशा यादव (राज इंटरनेशनल स्कूल, रेवाड़ी) व वंश (अरावली इंटरनेशनल स्कूल, रेवाड़ी) तृतीय रहे। वहीं गरिमा, सिमरन और रिया दुबे को सांत्वना पुरस्कार मिला।

बाल भवन में नृत्य प्रस्तुत करती छात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें