रेवाड़ी। ग्रामीण लाभार्थियों को अब गांव-गांव हैप्पी कार्ड का वितरण किया जाएगा।
जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि 24 फरवरी को ग्राम कनीना, उन्हानी, गूगोढ, मुरलीपुर, कान्हडवास, गोठड़ा टप्पा डहीना, 25 फरवरी को कोटिया, करीरा, झोलरी, बहाला, खुर्शीद नगर, मसीत, 27 फरवरी को धनौन्दा लिलोढ, श्याम नगर, टुमना बोहका, धवाना में वितरित किया जाएगा।
28 फरवरी को खेड़ी तलवाना, भैरमपुर, उष्मापुर, जखाला, अहमदपुर पड़तल, फतेहपुरी, दिदौली दडौली और 1 मार्च को खरखड़ा बास, कुहाड़,भड़ंगी, झाल, ढाणी ठेठरबाद में हैप्पी कार्ड वितरित किए जाएंगे। सभी लाभार्थी अपना आधार कार्ड और मोबाइल लेकर आएं और कार्ड कार्ड प्राप्त करें। संवाद