संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। कार की चपेट में आने से जयपुर जा रही दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस को दी शिकायत में आईएमटी मानेसर निवासी प्रज्ञान परिमिता ने बताया कि शनिवार सुबह वह अपनी सहेली नताली के साथ गुरुग्राम से गाड़ी से जयपुर जा रही थी। सुबह करीब 6 बजे जब वह क्षेत्र स्थित बेस्टेक सोसाइटी के पास पहुंची तो सामने से आ रही कार से उनकी गाड़ी टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से चोटिल हो गई। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।