फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वॉलीबॉल शूटिंग स्पर्धा में गुगौढ़ की टीम प्रथम

Sun, 16 Mar 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 5रेवाड़ी। कस्बे के सुबाना रोड स्थित मंदिर के खेल ग्राउंड में आयोजित खेल उत्सव में विज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। सुबाना रोड स्थित मंदिर के खेल मैदान पर चल रहे तीन दिवसीय खेल उत्सव का शनिवार को समापन हो गया। इसका शुभारंभ जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव व पूर्व उपनिदेशक मनोज यादव ने फीता काटकर किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नेता वीर कुमार यादव रहे। वॉलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता में गुगौढ़ की टीम प्रथम रही।
खेल उत्सव के पहले दिन महिलाओं ने डिस्कस थ्रो, 100 मीटर की दौड़, नींबू चम्मच रेस, मटकी दौड़, म्यूजिकल चेयर, रस्साकशी प्रतियोगिता में भाग लिया। नींबू रेस में सुमन भूरथला प्रथम, सुषमा कोसली द्वितीय और सुषमा कोसली तृतीय रहीं। डिस्कस थ्रो में शर्मिला कोसली प्रथम, पूजा कोसली द्वितीय और संयोगिता तीसरे स्थान पर रहीं। म्यूजिकल चेयर में बीना कोसली प्रथम, सरला कोसली दूसरे और सुशील तीसरे स्थान पर रहीं। रस्साकशी में कोसली की टीम शर्मिला, संतोष, राजेश, सरिता, ममता, सुनीता की टीम प्रथम रहीं। गांव भुरथला की टीम मैना, सुशीला, विद्या, मनभावती, बिमला, राजेश, अंजलि, राजबाला, सुनीता द्वितीय और बीना की टीम तृतीय रही। 100 मीटर दौड़ (युवा वर्ग) में अंतिम भुरथला प्रथम, पूजा कोसली द्वितीय और आरती कोसली तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ महिला वर्ग में प्रथम प्रियंका भुरथला, निशा भुरथला दूसरे स्थान पर रहीं। मटकी दौड़ में सुमन भुरथला प्रथम, राजेंद्र दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

दूसरे दिन वॉलीबॉल शूटिंग, कबड्डी नेशनल स्टाइल, पुरुषों की रस्साकशी, बुजुर्गों की दौड़ प्रतियोगिता हुई। सरपंच कोसली रामकिशन ने टॉस कर वॉलीबॉल मैच प्रारंभ करवाया। वॉलीबॉल शूटिंग में गुगौढ़ की टीम प्रथम, कोसली की टीम दूसरे व जुड्डी की टीम तीसरे स्थान पर रही। पुरुषों की रस्साकशी में झाड़ौदा प्रथम, नठेड़ा दूसरे स्थान पर व जुड़ी तीसरे स्थान पर रही। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों की दौड़ में डॉक्टर ईश्वर सिंह कानहड़वास प्रथम, बाबू नरेंद्र कोसली दूसरे स्थान पर रहे। 50 से 60 वर्ष के बुजुर्गों की दौड़ में नंदपाल जु्ड्डी व बाबूलाल झाड़ौदा संयुक्त तौर पर प्रथम रहे। कप्तान जिले सिंह कोसली दूसरे व प्रहलाद सिंह पूर्व प्रवक्ता कोसली तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कबड्डी की सभी टीमों व वॉलीबॉल समय सिंग का सेमीफाइनल 13 मार्च को करवाया गया। समापन समारोह में भाजपा नेता वीर कुमार यादव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर अधिवक्ता संजय कुमार यादव, सरपंच रामकिशन, संजय यादव, अभय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें