फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा-दादी और माता-पिता हमारे जीवन की नींव

विज्ञापन
कार्यक्रम में भाग लेते आरपीएस के शिक्षक, अभिभावक व विद्यार्थी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
कोसली। आरपीएस पब्लिक स्कूल में एक जनवरी को दादा-दादी का सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इस समारोह को ‘ओल्ड इज गोल्ड’ नाम दिया गया। इसका उद्देश्य बच्चों में दादा-दादी के प्रति सम्मान की भावना पैदा करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोसली एसडीएम होशियार सिंह ने कहा कि दादा-दादी और माता-पिता हमारे जीवन के नींव हैं। इनके दिए गए संस्कार ही हमारे जीवन में उपयोगी साबित होते हैं। हमें उनका सम्मान करना चाहिए। साथ ही उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।
विज्ञापन

स्कूल चेयरमैन भगवान यादव व चेयरपर्सन सुमन यादव ने बताया कि आज की पीढ़ी अपने दादा-दादी व माता-पिता के प्रति हमारे पूर्वजों द्वारा दिए गए संस्कारों को भूलते जा रहे हैं। वे उनका आदर करने की बजाय अनादर कर रहे हैं। स्कूल उपप्राचार्य डॉ. नवीन अदलखा ने बताया कि समारोह में दादा-दादी के लिए अनेक प्रकार की प्रतियोगिता करवाई गई। विजेता बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। एचएम डॉ. ममता गुप्ता व सरिता ने बताया कि अध्यापक व कोऑर्डिनेटर की देखरेख में बच्चों की तैयारी करवाई गई थी। बच्चों द्वारा अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। बुजुर्गों के लिए अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गईं। विजेता बुजुर्गों को संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रश्मि, मंजीत सिंह, ओमवीर यादव, प्रीति, पूजा शर्मा व सरोज यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें