फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पापी टीचर': सरकारी स्कूल के शिक्षक ने छात्राओं से की गंदी बात... स्कूल से निकालने की धमकी देकर करता था ये काम

Mon, 21 Jul 2025 03:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रेवाड़ी

सार

हरियाणा के रेवाड़ी में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि सरकारी स्कूल के शिक्षक ने छात्राओं से छेड़छाड़ की। कार्यालय में आठवीं की छात्रा को पकड़ा तो उसके शोर मचाने पर भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Girl Student demo - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के एक सरकारी मिडिल स्कूल में सातवीं और आठवीं कक्षा की कई छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि शुक्रवार को शिक्षक ने आठवीं कक्षा की एक छात्रा से छेड़छाड़ की। इसके बाद छात्रा के पिता ने आरोपी शिक्षक राजेश के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। 
विज्ञापन


18 जुलाई को छात्रा ने घर आकर पिता को बताया कि छुट्टी के समय वह कार्यालय बंद करने गई थी। वहां अंधेरा था। उसे लगा अंदर कोई नहीं है। जब वह अंदर गई तो सामाजिक विज्ञान के शिक्षक राजेश ने उसकी शर्ट पकड़ ली और छेड़छाड़ शुरू कर दी। 

इस पर वह शिक्षक को धक्का देकर बाहर आ गई और शोर मचा दिया। स्कूल के अन्य कर्मचारी वहां आए तो आरोपी भाग निकला। इस घटनाक्रम के बाद आठवीं कक्षा की तीन अन्य छात्राओं ने भी छेड़छाड़ के आरोप लगाए। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि शिक्षक शराब के नशे में बैड टच करता था। आरोप है कि वह 5-6 छात्राओं से छेड़खानी कर चुका है।
विज्ञापन


छात्राओं की हो रही काउंसिलिंग, एककी तबीयत बिगड़ी
इस मामले में पुलिस ने पीड़ित छात्राओं की काउंसिलिंग करा रही है। आरोप लगाने वालों में एक सातवीं की छात्रा है जबकि एक अन्य छात्रा की तबीयत खराब बताई जा रही है।
 

स्कूल से निकालने की धमकी देकर करता था छेड़छाड़
छात्राओं का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से छात्राओं से छेड़खानी कर रहा था। वह किसी को बताने पर स्कूल से निकालने की धमकी देता था। इस वजह से छात्राएं खामोश रहती थीं लेकिन जब एक छात्रा ने हिम्मत दिखाई तो अन्य ने भी घटना की जानकारी दी है। अभिभावकों ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम आज पहुंचेंगी स्कूल
सोमवार को स्कूल में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम बुलाई गई है। यह टीम छात्राओं की काउंसिलिंग करेगी। इस दौरान छात्राओं से घटना के बारे में जानकारी ली जाएगी। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
 
विज्ञापन

-पुलिस ने आरोपी शिक्षक राजेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।-सतीश कुमार, प्रभारी, थाना खोल, रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें