फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमिक्रॉन वायरस के लिए सरकार को सजग रहने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
वैश्विक स्तर पर उभर रहे ओमिक्रोन वैरिएंट के लिए सरकार को सजग रहने की जरूरत है, भले ही देश में फिलहाल ओमिक्रॉन वैरिएंट का एक भी केस नहीं है लेकिन हमें अभी से सतर्कता बरतने की जरूरत है। यह बात विधायक चिरंजीव राव ने कही। उन्होंने कहा कि विदेश से आने वाली फ्लाइटों को तुरंत प्रभाव से बंद कर देना चाहिए और कोरोना महामारी जैसी गलतियों को दोबारा नहीं दोहराना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम लोगों का जीना दूभर कर दिया है, किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है, बिना चर्चा के ही काले कानूनों को वापस लिया जा रहा है, किसी भी मुद्दे पर विपक्ष से वार्ता करने के लिए सरकार तैयार नही है और सांसदों को निलंबित किया जा रहा है। इन सभी बातों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा 12 दिसंबर को दिल्ली के द्वारका में महंगाई हटाओ-किसान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य वक्ता अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी व राहुल गांधी होंगे। जिसके लिए गुरुग्राम सहित रेवाड़ी और मेवात में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाकर जिम्मेदारियां भी सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में इतना बुरा हाल है कि पिछले 2 महीने से बुजुर्गों को बुढ़ापा पेंशन नही दी जा रही है, मजबूरन बुजुर्ग दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं लेकिन इनकी सुनने वाला कोई भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें