फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्प अभियान : रंग बिरंगे फूलों से गुलजार होगा रेवाड़ी

विज्ञापन
रेजांगला पार्क में पुष्प अभियान के अवसर पर फूलों की पौध की विभिन्न किस्मों का अवलोकन करते हुए डी? - फोटो : Rewari
विज्ञापन
आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में रेवाड़ी जिला की धरा को स्वच्छ वातावरण मुहैया कराने के उद्देश्य से रंग बिरंगे फूलों से गुलजार करने की पहल मंगलवार से रेवाड़ी पुष्प अभियान के रूप में शुरू हुई। डीसी यशेंद्र सिंह ने मंगलवार को रेवाड़ी पुष्प अभियान का शुभारंभ फ्लॉवर मैन ऑफ इंडिया से विख्यात डॉ. रामजी जयमल की गरिमामयी उपस्थिति में रेजांग ला पार्क से किया।
विज्ञापन

डीसी यशेंद्र सिंह ने कहा कि रेवाड़ी जिला को हरा-भरा बनाने के लिए हर एक व्यक्ति को आगे आना होगा और ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करना होगा। उन्होंने कहा कि पुष्प अभियान के तहत रेवाड़ी जिला में फूलों की पौध लगाकर सुखद वातावरण की पिरकल्पना को साकार करना है ऐसे में लाखों पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रशासन सामाजिक संस्थाओं का सहयोगी बन रहा है। उन्होंने कहा कि फूलदार पौधों से एक ओर जहां वातावरण सुगंधित होता है वहीं दूसरी ओर नजारा भी मनमोहक दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाकर रेवाड़ी को सुगंधित, मनमोहक व हरा-भरा बनाएं।
फ्लॉवरमैन ऑफ इंडिया डॉ. रामजी जयमल के संरक्षण में आज करीब 32 किस्म के फूलों के पौधे वितरित किए गए। उन्होंने आमजन को विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधों का नि:शुल्क वितरण किया तथा समाज सेवी लोगों को सम्मानित करते हुए पर्यावरण के प्रति प्रेम के लिए उनकी सराहना की। सुशासन दिवस, 25 दिसम्बर तक जिला प्रशासन रेवाड़ी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ ही जिला के शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर फूलों की पौध को लगाते हुए रेवाड़ी जिला की धरा को महकाने में भागीदारी निभाई जाएगी।
विज्ञापन

फ्लॉवरमैन ऑफ इंडिया डॉ. रामजी जयमल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि फूलों के पौधे लगाने से वातावरण सुगंधित होगा और गंदगी दूर होगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने अकेले इस मुहिम का आगाज किया था और धीरे-धीरे लोग इस मुहिम से जुड़ते गए और कारवां बनता गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्हें कई मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उनका यह काम अनवरत जारी है।
इस मौेके पर मृदुल आश्रय संगठन के संस्थापक देवेंद्र रुस्तगी ने सभी का स्वागत करने हुए अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
एग्रो फार्म घर-घर उपलब्ध करवाएगा आर्गेनिक सब्जियां
डीसी यशेंद्र सिंह ने रेजांगला पार्क से आर्गेनिक सब्जियों के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि एग्रा फार्म की ओर से उठाया गया यह कदम सराहनीय है इससे लोगों को घर पर ही आर्गेनिक सब्जियां उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि आर्गेनिक सब्जियों व फसलों से शरीर पर बुरा प्रभाव नहीं होता और इससे स्वास्थ्य सही रहता है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देते हुए फसलों की पैदावार करें और अपने खेतों में शरीर के लिए हानिकारक यूरिया का प्रयोग न करें। पुष्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, समाज सेवी रिपुदमन गुप्ता, डॉ. नरेश कौशिक, डॉ. सक्सेना, डॉ. पवन गोयल सहित गण्यमान्य जन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें