फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की मंशा ट्रेड यूनियनों को समाप्त करने की है : देवेंद्र यादव

विज्ञापन
फोटो: 16रेवाड़ी। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन बीकानेर मंडल के मंडल अध्यक्ष व शाखा स
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे ट्रेड यूनियन की मान्यता चुनाव को लेकर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन बीकानेर मंडल के मंडल अध्यक्ष व शाखा सचिव शशि प्रकाश लोहान और हिसार शाखा के अध्यक्ष कृष्ण कौशिक सोमवार को रेवाड़ी रेलवे स्टेशन स्थित लोको व गार्ड लॉबी पहुंचे।
विज्ञापन

रेवाड़ी पहुंचने पर सहायक मंडल मंत्री बीकानेर देवेन्द्र सिंह यादव, शाखा सचिव रेवाड़ी जयपुर मंडल यतेंद्र यादव और शाखा अध्यक्ष मुकेश यादव, सहायक शाखा सचिव नेकवर्धन शर्मा की अगुवाई में अनेकों पदाधिकारियों लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, गाड़ी प्रबंधक, ट्रैक मेन समेत काफी संख्या में रेलकर्मियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।
इस मौके पर शशि प्रकाश लोहान और कृष्ण कौशिक ने कहा कि नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन द्वारा बीकानेर मंडल का मुख्यालय रेवाड़ी में मजबूती से रहे, इसके लिए बहुत अधिक प्रयास किए गए। जिसके कारण ही वह आज यहां पर आपसे एक-एक वोट झंडे के निशान पर लगाकर और अधिक मजबूत करें, जिसके लिए भविष्य में भी यहां का पक्ष और अधिक मजबूती से रखा जा सके।
विज्ञापन


एनडब्ल्यूआरईयू के बीकानेर सहायक मंडल मंत्री देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि रेलवे मेंं मान्यता के लिए चुनाव आगामी 4, 5 व 6 को वोट डाल सकते हैं। रेवाड़ी बीकानेर का बूथ नंबर 8 रेवाड़ी से भोजावास ओर रेवाड़ी से झाड़ली स्टेशन के बीच आने वाले सभी रेल कर्मचारी पीडब्ल्यूआरईयू ऑफिस बीकानेर मंडल नजदीक जीआरपी थाना के साथ स्थित बूथ में अपना वोट डाल सकते हैं। रेलवे द्वारा पहचान पत्र दिखाकर दिसंबर 2024 में होने वाले चुनाव तय करेंगे कि कौन सी यूनियन को मान्यता प्रदान होगी।

बीकानेर सहायक मंडल मंत्री देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सरकार की मंशा ट्रेड यूनियनों को समाप्त करने की है। कोई भी ट्रेड यूनिट 35 फीसदी की शर्त को पूरा न कर पाए, इसलिए अन्य यूनियनों को खड़ा किया जा रहा है। सरकार की मंशा को सफल नहीं होने दिया जाएगा और रेलकर्मियों की मांगों व समस्याओं के समाधान के लिए एनडब्ल्यूआरईयू का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें